सक्ती, 03 जनवरी 2026// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले के शासकीय डिफ एवं इनऑपरेटिव खातों को एक्टिव कराकर उनमें उपलब्ध राशि को राज्य शासन को हस्तांतरित कराने शासन के निर्देश है। इसी अनुक्रम में जिले के विभिन्न विभाग अंतर्गत शासकीय डिफ और इनऑपरेटिव खातों में जमा राशि के विरुद्ध उपलब्ध रूपये राज्य शासन को चालान के माध्यम से हस्तांतरित किया जाना है। बैठक में लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि 72,42,071 रुपए राज्य शासन को चालान के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। 20,54,552 रूपये के चेक क्लीयरेंस हेतु बैंकों में लंबित हैं एवं 2,75,000 रूपये की राशि के खाते एक्टिव कराये जा चुके हैं। कलेक्टर द्वारा जमा एवं शेष राशि की जानकारी सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं एलडीएम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने शासकीय कोष में राशि हस्तांतरित करने के लिये बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए शेष राशि के खाते भी जल्द एक्टीव कराकर शासकीय कोष में हस्तांतरित कराने के निर्देश दिये।बैठक में भारतीय स्टेट बैंक सक्ती के शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस कार्य के लिये स्टेट बैंक शाखा सक्ती में हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गई है। कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी शासकीय डिफ एवं इनऑपरेटिव खातों को एक्टिव कराकर उनमें उपलब्ध राशि का निराकरण करने के निर्देश दिये गये है। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, लीड बैंक मैनेजर मनोज वर्मा, जनपद सीईओ सी के आदिले, यादव, भारतीय स्टेट बैंक सक्ती के शाखा प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के मैनेजर और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

