तुंहर टोकन मोबाइल ऐप से आसानी से मिला टोकन, खरीदी केन्द्र में उत्कृष्ट व्यवस्था से किसान हुए संतुष्ट
सक्ती, 05 दिसम्बर 2025// छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में धान खरीदी महाअभियान की शुरुआत होते ही जिले के उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसान अब बिना किसी परेशानी के अपने धान का विक्रय कर पा रहे हैं। सक्ती जिले के धान खरीदी केंद्र डोड़की में इस वर्ष की गई उत्कृष्ट और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने किसानों का भरोसा और भी मजबूत किया है। ग्राम डोडकी के किसान जगदीश प्रसाद गबेल ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर कुल 77.20 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनकी फसल अच्छी हुई और उत्पादन भी अधिक रहा। खरीदी केंद्र में उन्हें बिना किसी प्रतीक्षा के समय पर तौल और भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। किसान जगदीश ने कहा कि पहले टोकन कटाने की चिंता बनी रहती थी, लेकिन अब तुंहर हाथ–तुंहर टोकन मोबाइल ऐप से घर बैठे ही आसानी से टोकन मिल जाता है। मैंने भी मोबाइल ऐप से ही टोकन कटाया, जिससे केंद्र जाकर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ी। निर्धारित समय पर आवक मिल गई और खरीदी केंद्र पहुंचने के बाद धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया बेहद सरल रही। उन्होंने आगे बताया कि डोड़की केंद्र में पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, हमाल, तौल मशीन जैसे सभी मूलभूत संसाधन उपलब्ध होने से किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इन सुविधाओं के कारण इस वर्ष किसानों का अनुभव पूरी तरह सरल और संतोषजनक रहा है। किसान जगदीश ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी सीमा ने हम किसानों का भविष्य और अधिक सुरक्षित तथा समृद्ध बनाया है। इन निर्णयों से हमारा मनोबल बढ़ा है और उन्नति के नए रास्ते खुले हैं। केंद्र में की गई उत्कृष्ट व्यवस्था एवं डिजिटल सुविधा के कारण किसान जगदीश ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

