सभी उपार्जन केंद्रों में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से हो धान खरीदी – कलेक्टर
सक्ती, 05 दिसम्बर 2025 // कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज जिला सभाकक्ष में धान खरीदी कार्य हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान उपार्जन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उपार्जन केंद्रों में किसानों से सुव्यवस्थित और निष्पक्ष रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से धान खरीदी की जाए। उन्होंने छोटे और सीमांत किसानों की फसल खरीदी को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी करने कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में कोचियों और बिचौलियों का धान स्वीकार न किया जाए तथा धान की स्टैकिंग व्यवस्थित ढंग से की जाए। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी धान खरीदी केंद्र पर किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सतर्क एप की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा, जिला खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

