युवा उत्सव में भाग लेने पूर्व पंजीयन अनिवार्य, 10 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
सक्ती, 05 दिसम्बर 2025// राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी राज्य शासन द्वारा युवा उत्सव का अयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। जिला प्रशासन सक्ती एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन दिनांक 11 से 12 दिसम्बर 2025 तक जिला मुख्यालय सक्ती के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती में प्रातः 08 बजे से किया जावेगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयुवर्ग 15 से 29 वर्ष एवं संगतकार की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। एक प्रतिभागी को किसी भी स्तर के एक ही विधा में भाग लेने की पात्रता होगी। युवा उत्सव की विधाएं और संख्यात्मक जानकारी निम्नानुसार है- लोकनृत्य संख्या-10, पंथीनृत्य संख्या-10, सुआनृत्य संख्या-10, लोकगीत संख्या-10, कहानी लेखन संख्या-01, वाद-विवाद संख्या-02, नवाचार संख्या-02, राउत नाचा संख्या-10, करमानृत्य संख्या-10, पारंपारिक वेशभूषा संख्या-02, एकांकी नाटक संख्या-12, रॉकबैण्ड संख्या-10, चित्रकला संख्या-01, कविता लेखन संख्या-01 हैं। उक्त जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले इच्छुक प्रभिागियों को आयोजन पूर्व पंजीयन करवाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक प्रतिभागी या दल पंजीयन फार्म फोटोग्राफ आयु संबंधी दस्तावेज सहित जानकारी कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण सक्ती, सदर स्कूल सक्ती एवं अपने विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी हरि पटेल मो. नं. 9131465669 पर संपर्क कर सकते है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

