कलेक्टर ने जिले के मतदाताओं से की अपील, गणना पत्रक अवश्य भरें सभी मतदाता
बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे गणना पत्रक वितरण
सक्ती, 13 नवंबर 2025// निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में 04 नवंबर से मतदाताओं की मतदाता सूची हेतु गणना पत्रक भरवाने का कार्य किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 04 दिसंबर 2025 तक निरंतर जारी रहेगी। इसके पश्चात 09 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद 09 दिसंबर से 08 जनवरी 2026 तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावा-आपत्तियों का निपटान 31 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जबकि मतदाता सूची की शुद्धता के परीक्षण उपरांत 07 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर गणना पत्रक बांट रहे हैं। बीएलओ यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक पात्र मतदाता को गणना पत्रक प्राप्त हो तथा हस्ताक्षर सहित सही जानकारी भरकर उन्हें वापस जमा किया जाए। यदि किसी मतदाता के घर पर न मिलने की स्थिति में बीएलओ को तीन बार घर जाकर गणना पत्रक देने का प्रयास करना होगा। इसके बाद भी मतदाता के अनुपस्थित रहने पर घर पर नोटिस चस्पा किया जाएगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराकर गणना पत्रक शीघ्र भरें, ताकि अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज रह सके।

ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

