जांजगीर-चांपा 13 नवम्बर 2025/ राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा वर्ष 2025-26 में जांजगीर-चांपा जिले के 162 शासकीय हाई, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जुडो, कराटे, ताईक्वांडो, किंक बाक्सिंग, मार्शल आर्ट विद्याओं में दक्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षणों से 24 नवम्बर 2025 सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण की अवधि 30 दिवस निर्धारित है, जिसमें प्रतिदिन 30 मिनट प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के लिए प्रति विद्यालय राशि 5 हजार रूपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र प्रशिक्षक, खिलाडी मान्यता प्राप्त संस्था का प्रमाण पत्र सहित निर्धारित प्रपत्र में संपूर्ण जानकारी सहित स्वयं अथवा उचित माध्यम से जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा (माध्यमिक) जिला जांजगीर-चांपा में आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय अवधि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। अभ्यर्थी आवेदन का प्रारूप या अन्य जानकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा जिले के पोर्टल http://janjgir-champa.gov.in पर देख सकते
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

