सक्ती, 13 नवम्बर 2025// आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, इन्द्रावती भवन अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर एवं चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक-वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक-वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति किया जाना है। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार यह पद अशासकीय एवं पूर्णतः अस्थायी रहेंगे एवं निर्धारित व नियत की गई अवधि के अंतर्गत सीमित होंगे। इच्छुक आवेदक दिनांक 13 नवम्बर 2025 से 19 नवम्बर 2025 शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में आवेदन कर सकते है। आवेदन संबंधी सभी विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.sakti.cg.gov.in पर उपलब्ध है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है।अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

