सक्ती, 13 नवम्बर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज जिले के सभी जनपद पंचायतो के सभाकक्ष में धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारियों को धान खरीदी कार्य के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मार्कफेड व सहकारिता अधिकारियों की उपस्थिति में आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में धान खरीदी कार्य से सम्बन्धित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा धान खरीदी केंद्रों में आने वाले किसानों से सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रशिक्षण में सतर्क एप के बारे में भी आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक में विभिन्न सहकारी समितियों के लिए नियुक्त समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी उपस्थित थे।





ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

