जांजगीर-चांपा 12 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड, बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा में रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम के लिए जिला जांजगीर-चांपा एवं जिला सक्ती के सभी विकासखण्डों में किसानों की मांग अनुसार गेहूँ, रागी, चना, मटर, मसूर, मूंग, उड़द, तिवड़ा, सरसों, अलसी एवं मूंगफली जैसी फसलों की उन्नत किस्मों का बीज भंडारण किया जा रहा है।
उप प्रबंधक/बीज प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड, बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा ने बताया कि इच्छुक कृषक संबंधित विकासखण्डों के माध्यम से अथवा सीधे बीज निगम, खोखसा से संपर्क कर रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु पंजीयन करा सकते हैं। किसान नगद भुगतान कर भी बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा से बीज प्राप्त कर सकते हैं। कृषकों को बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा में रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीयन हेतु पासपोर्ट साईज नवीन कलर फोटो, ऋण-पुस्तिका, बी-1 एवं खसरा की नकल संबंधित पटवारी से सत्यापित कराकर एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा बैंक पास बुक की छायाप्रति के साथ पंजीयन के समय कृषक को स्वयं उपस्थित होकर पंजीयन कार्यवाही कराकर साथ में बीज ले जा सकते है। पंजीयन बी1 में लम्बरदार कृषक के नाम से ही पंजीयन किया जावेगा तथा हिस्सेदार से लम्बरदार को सहमति पत्र लाना अनिवार्य होगा। ताकि बीज उपार्जन के समय कोई परेशानी न हो।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

