सक्ती, 12 नवम्बर 2025// मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती वासु जैन ने आज विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम सकरेली कला में निर्माणाधीन “महतारी सदन” भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सामग्री के उपयोग, कार्य की प्रगति तथा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। जिला पंचायत सीईओ जैन ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि भवन का उपयोग लंबे समय तक सुचारू रूप से किया जा सके। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच ने महतारी सदन परिसर हेतु शौचालय निर्माण की मांग रखी, जिस पर जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सीईओ जैन ने कहा कि “महतारी सदन” महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सामुदायिक स्थल होगा, जहाँ महिलाएं, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों की बैठकें, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा सकेंगी। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग सक्ती, संबंधित सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

