सक्ती, 07 नवम्बर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल व जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया एक्का के मागदर्शन में तम्बाकू के उपयोग के नियंत्रण एवं धुम्रपान से होने वाले दुष्प्रभाव के रोकथाम हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कोटपा एक्ट 2003 के तहत चालानी कार्यवाही सक्ती जिले के विकासखंड मालखरौदा व ङभरा के आसपास के पान दुकानों, थोक किराना स्टोर्स आदि में की गई।
इस एक्ट में धारा 4 के तहत सार्वजानिक स्थान में घुम्रपान प्रतिबंधित है। साथ ही धारा 6 के तहत स्कूल के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है। एवं 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को धुम्रपान एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है। तम्बाकू उत्पादों का सेवन करते पाये जाने पर समझाइश देने के साथ-साथ नो स्मोकिंग व नाबालिक बच्चों द्वारा तम्बाकू उत्पादों पर खरीदी बिक्री के प्रतिबंध का बोर्ड लगाते हुए कुल 36 दूकानों पर 3600 की चालानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही में खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग से भुवनेश्वर मोहिले व दुर्गेश औषधि निरक्षक एंव पुलिस बल शामिल रहे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

