



भारतीय किसान संघ तहसील शाखा बम्हनीडीह का मासिक बैठक कृषि विभाग के बैठक कक्ष में संपन्न हुआ, इसमें मुख्य रूप से आगामी दिनों में धान खरीदी केंद्रों में होने वाले
असुविधाओं के संबंध में चर्चा की गई , इसके लिए सभी खरीदी केंद्रों में संघ के द्वारा संयोजक एवं सहसंयोजक नियुक्त करने के लिए सर्व सम्मति से सहमति बनी , प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम समिति का गठन करके संघ के कार्य एवं किसानों की समस्या के निवारण हेतु चर्चा की गई, फसल में लगने वाले कीट प्रबंधन से लेकर खाद, दवा की उपलब्धता के लिए कृषि अधिकारी से बात हुई । आगामी बैठक में तहसील खंड के सभी मंडी अध्यक्षों के साथ संघ की बैठक जिसमें तहसील के अधिकारी एवं कृषि से जुड़े जनप्रतिनिधि होंगे। ऐसा निर्णय लिया गया है, इसके साथ ही आज गौ माता का पूजन करके गोपाष्टमी का त्यौहार भी मनाया गया एवं गाय पालक किसान श्री घनश्याम निषाद को संघ के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा चौहान जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह), विशिष्ट अतिथि श्रीमती उत्तरा सिदार (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह) कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार जायसवाल अध्यक्ष तहसील शाखा बम्हनीडीह, भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान संघ के सदस्य दुकालू राम पटेल, मोहन डडसेना ,रमेश डडसेना, भूपेंद्र डडसेना , मनहरण चंद्रा, गोकुल जायसवाल, रघुनाथ बरेठ, सुदीप पाल, तीर्थ साहू ,डोरी लाल ,सुनील ,कृष्ण, फिरत राम साहू , नानक चंद साहू , कांतिलाल यादव दिनेश डडसेना उपस्थित थे । पूरे कार्यक्रम में कृषि विभाग की सहभागिता सराहनीय रहा है, इसमें वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पी बैनर्जी ,ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बेबी वैष्णव, सुषमा कंवर, चैतन्य द्विवेदी, कामिनी सोनी, सतीश यादव के साथ-साथ बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

