प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश का देखा गया सीधा प्रसारण
चार चरणों में आयोजित किया जाएगा वंदे मातरम स्मरणोंत्सव कार्यक्रम
सक्ती, 07 नवम्बर 2025// शासन के निर्देशानुसार वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले में देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वंदे मातरम, राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज सुबह 10 बजे राष्ट्रीय स्तर पर स्मरणोंत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ राजधानी दिल्ली से वर्चुअली किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट कार्यालय, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, एसडीएम कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पशु धन विकास विभाग सहित महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं शासकीय संस्थानों में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वंदे मातरम् कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैंकरा सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी तरह जिला पंचायत सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। इसी प्रकार जनपद पंचायत, नगरीय निकाय, विद्यालयों सहित अन्य विभिन्न शासकीय संस्थानो में वंदे मातरम स्मरणोंत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वंदे मातरम स्मरणोंत्सव कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किया जाएगा।
वंदे मातरम, राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्मरणोंत्सव कार्यक्रम का आयोजन जिले भर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया। उपस्थित जनों ने भारत माता के महान सपूतों को नमन करते हुए राष्ट्रगीत की भावनाओं को आत्मसात किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश का सीधा प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम् एक शब्द नहीं, यह एक मंत्र है, जो ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक है। यह शब्द हमें हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ता है, वर्तमान को आत्मविश्वास से भरता है और भविष्य को नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का सामूहिक गायन अद्भुत अनुभव प्रदान करता है और यह दिन नई प्रेरणा और राष्ट्रीय चेतना का संदेश लेकर आया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर स्मारक सिक्का, डाक टिकट तथा “वंदे मातरम् पोर्टल” का भी शुभारंभ किया। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने इस अवसर पर बताया कि शासन के निर्देशानुसार वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण 7 से 14 नवम्बर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवम्बर 2026 (समापन सप्ताह) तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन चरणों के अंतर्गत जिलेभर में वंदे मातरम् की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संगीत समारोह, लघु फिल्म प्रदर्शन, कवि सम्मेलन, चित्रकला, रंगोली, और प्रदर्शनी जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

