8 नवम्बर को लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में होगा यूनिटी मार्च का आयोजन
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में तुर्रीधाम से अचानकपूर होते हुए सामुदायिक भवन सक्ती तक निकलेगी पदयात्रा
सक्ती, 06 नवम्बर 2025// लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में युवाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 6 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किए गए यूनिटी मार्च कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले में पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सक्ती जिले में लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता में 08 नवम्बर 2025, शनिवार प्रातः 9 बजे से यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा तुर्रीधाम से प्रारंभ होकर ग्राम खैरा,अचानकपुर, असौंदा, नवापारा, डोडकी होते हुए सामुदायिक भवन सक्ती तक निकाली जाएगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने पदयात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

