सक्ती, 6 नवंबर 2025// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, छात्रावास, भोजनालय, कक्षाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से विद्यालय में हो रही पढ़ाई, भोजन व्यवस्था तथा विद्यालय में मिलने वाली आधारभूत सुविधाओं के संबंध में बातचीत करते हुवे जानकारी ली। कलेक्टर ने अध्ययनरत बच्चों से उनके पढ़ाई की गुणवत्ता को परखने के लिए विद्यार्थियों से कुछ सवाल भी किए। जिस पर बच्चों द्वारा प्रश्नों का बेहतर ढंग से जवाब दिया गया। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन को पढ़ाई की गुणवत्ता को निरंतर बढ़ाने, परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता से बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण माहौल आवश्यक है। उन्होंने अध्यापकों को विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद बढ़ाने तथा नवाचार आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम सक्ती अरूण सोम, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रशासनिक स्टाफ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

