6 नवम्बर को पीडीएस उचित मूल्य दुकानों में शिविर लगाकर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड
सक्ती, 31 अक्टूबर 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर 5 नवम्बर को घोषित कार्यालयीन आदेश को संशोधित कर 6 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सभी छुटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड व वय वंदना कार्ड बनाने हेतु महाभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हांकित पीडीएस उचित राशन दुकानो में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनेगा, जिसके लिए शिविर स्थलों पर आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाईल नंबर साथ लेकर आना होगा । जिससे सत्यापित कर कार्ड बनाया जा सकेगा। शिविर में 70+ वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदना कार्ड भी बनाया जायेगा जिसके लिए आधार कार्ड में उम्र 70 वर्ष होना अनिवार्य है एवं जो पूर्व में सामान्य आयुष्मान कार्ड बनवा चुके है। उनको भी 70 वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त दोबारा केवाईसी कराना होगा। जिससे 5 लाख तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो द्वारा अपील किया गया है कि इस महाअभियान में अधिक से अधिक जिलेवासी सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड एवं 70+ वय वंदना कार्ड बनवाकर कार्यक्रम को सफल बनावे और शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होवे।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

