राज्य स्थापना दिवस पर खुशियों का गृह प्रवेश
सक्ती, 31 अक्टूबर 2025// छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के हजारों हितग्राहियों को एक साथ अपने सपनों का गृह में प्रवेश मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 1 नवम्बर को सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित होगा, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। यह क्षण उनके जीवन का उत्सव होगा।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले मे निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियॉं हासिल की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को अपना पक्का घर उपलब्ध हो सके। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में सत्र 2025-26 अंतर्गत अब तक 32184 आवास पूर्ण हो चुका है। जिसमें 1 नवम्बर को 18 हजार से अधिक आवासों में गृह प्रवेश किया जाएगा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पारंपरिक उत्सवमय वातावरण रहेगा। यह सामूहिक गृह प्रवेश केवल घर निर्माण का उत्सव नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में स्थायित्व, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है एक सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

