थाना रामपुर नैकिन, जिला सीधी (म.प्र.)
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा एवं पिपरांव पुलिस टीम ने लापता नाबालिक किशोरी को मात्र 24 घंटे के भीतर खोजकर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया है।
चौकी पिपरांव में परिजन द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से लापता हो गई है तथा आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारी में भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। साथ ही आशंका व्यक्त की गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी पिपरांव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्राप्त निर्देशों के पालन में पुलिस की विशेष टीम गठित कर किशोरी की दस्तयाबी हेतु रवाना किया गया।
टीम के अथक प्रयासों से महज 24 घंटे के भीतर किशोरी को दस्तयाब कर चौकी लाया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पश्चात उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह घर वालों की डांट से नाराज होकर अपनी नानी के रिश्तेदारी में चली गई थी।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान
उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा (चौकी प्रभारी पिपरांव)
आरक्षक लक्ष्मीकांत पाण्डेय, प्रदीप
सैनिक चक्रधर मिश्रा
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

