📅 दिनांक – 22 अक्टूबर 2025
जिला – सीधी (मध्य प्रदेश)
साइबर अपराधों से सुरक्षा हेतु सीधी पुलिस की जागरूकता मुहिम — “सावधानी ही सुरक्षा
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अभियान का उद्देश्य आम जनता को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अपराधों से बचाव के प्रति सचेत करना है।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली एवं जमोड़ी के नेतृत्व में आयोजित किए गए।
कोतवाली क्षेत्र में साइबर सुरक्षा संवाद
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोनान्चल बस स्टैंड, सीधी में यात्रियों एवं आसपास के व्यापारियों को संबोधित करते हुए साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों एवं उनसे होने वाले वित्तीय नुकसान की जानकारी दी।
लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, OTP शेयरिंग, नकली कस्टमर केयर लिंक, QR कोड एवं सोशल मीडिया स्कैम्स से बचाव हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जमोड़ी पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में किया जागरूक
थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में व्यापारी वर्ग एवं आम जन को अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक एवं फर्जी योजनाओं के माध्यम से हो रही साइबर ठगी के प्रति सचेत किया गया।
संदिग्ध कॉल/लिंक पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने एवं किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत करने हेतु प्रेरित किया गया।
सीधी पुलिस की आमजन से अपील
✅ अज्ञात लिंक, कॉल या संदेशों के झांसे में न आएं।
✅ व्यक्तिगत व बैंक संबंधित जानकारी किसी को साझा न करें।
✅ साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन 1930 पर दें।
✅ अपने आसपास के लोगों को भी साइबर सतर्कता के प्रति जागरूक करें।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

