सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के नशे के विरूद्ध जीरो टारलेस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम दिनांक 19.10.25 को चौकी बसदेई पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर नशीली इंजेक्शन के विक्रेता राही खान के कब्जे से 48 नग नशीली इंजेक्शन एवं सप्लायर मोहरमनियां, पवन पाटिल व 1 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा। मोहरमनियां के कब्जे से से 252 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया। मामले में 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के कुल 300 नग नशीली इंजेक्शन जप्त करते हुए विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 4 के विरूद्ध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी। इस मामले में एक आरोपी श्रवण कुमार फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी।
चौकी बसदेई पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी श्रवण कुमार पिता स्व. मानसाय उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जमड़ी थाना झिलमिली को पकड़ा। पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक अलका टोप्पो, आरक्षक देवदत्त दुबे, निलेश जायसवाल, अशोक केंवट, अनिल विश्वकर्मा, अशोक सिंह, रामकुमार सिंह व महिला आरक्षक पूनम सिंह सक्रिय रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

