सूरजपुर/05 मई 2025
कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डिप्टी कलेक्टर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम), तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
कलेक्टर ने विशेष रूप से फौती नामांतरण, भूमि अधिग्रहण, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, बंदोबस्त, खसरा एवं नक्शा त्रुटि सुधार, अविवादित एवं विवादित नामांतरण, बंटवारा, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता, अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों में मुआवजा भुगतान की स्थिति और वन अधिकार पट्टा जैसे विषयों की गहन समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और प्रक्रियाओं में गति लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आम जनता को त्वरित और सुचारू सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है, इसके लिए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
इसके अतिरिक्त, कलेक्टर श्री जयवर्धन ने ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों में सभी अविवादित प्रकरणों का प्राथमिकता से निपटारा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे राजस्व मामलों को सरल और प्रभावी बनाते हुए जनहित में तत्परता से कार्य करें।
समाचार क्रमांक/131/प्रदीप/विशाल/
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

