पक्का घर मिलने से परिवार को मिला सुरक्षा और सुकून
सक्ति, 22 अक्टूबर 2025 // प्रधानमंत्री आवास योजना ने सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत जेठा निवासी संतोष कुमार बरेठ के जीवन में नई खुशियाँ भर दी। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहते थे। जिसकी दीवारें कमजोर थीं और हर बरसात में छत से पानी टपकने लगता था। बारिश और तूफान का मौसम उनके लिए चिंता और डर लेकर आता था। लेकिन जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने इस योजना में आवेदन किया। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें स्वीकृति मिली और कुछ ही महीनों में उनका सपना साकार हो गया। आज संतोष बरेठ अपने परिवार के साथ पक्के और मजबूत घर में रह रहे हैं। संतोष बताते हैं कि यह घर मेरे लिए सिर्फ दीवार और छत नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी का सपना है जो आज सच हो गया है। अब हर मौसम में हमें सुरक्षा और सुकून का एहसास होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया और कहा कि इस योजना ने हजारों गरीब परिवारों को स्थायित्व, सम्मान और खुशहाली दी है। इस योजना से न केवल संतोष बरेठ का जीवन बदला है, बल्कि उनके बच्चों को भी अब एक सुरक्षित और बेहतर माहौल में पढ़ने-लिखने का अवसर मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना आज ग्रामीण भारत में आशियाने के साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

