सक्ती, 22 अक्टूबर 2025 // प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि यह आम नागरिकों के लिए सुरक्षा कवच का काम कर रही है। मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर मिलने वाली इस योजना के अंतर्गत ग्राम पेंड्री निवासी स्वर्गीय अनिल दास के नॉमिनी सुनील दास को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा हसौद द्वारा औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी परिवारजन उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का उद्देश्य दुर्घटना से मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण, गरीब एवं श्रमिक वर्ग के लिए बेहद लाभदायक है और न्यूनतम प्रीमियम में जीवन सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए इस योजना से जुड़ें और सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल का लाभ उठाएं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 18 से 70 वर्ष तक के लोग मात्र 20 रुपये सालाना प्रीमियम जमा कर 2 लाख रुपये तक का आकस्मिक मृत्यु या पूर्ण अपंगता बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं। यह उदाहरण दिखाता है कि सरकार की यह पहल ग्रामीण समाज में आर्थिक सुरक्षा और भरोसे का आधार बनती जा रही है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

