आपसी विवाद में गमछा से गला घोंटकर की गई थी हत्या, पुलिस जांच, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की सूझबूझ से खुला राज
रायगढ़, 3 अक्टूबर । तमनार थाना क्षेत्र के खुदरीखार ब्रिक्स प्लांट के पास मिले शव की गुत्थी को तमनार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने हत्या के आरोपी दशरथ राठिया पिता कुमार राठिया उम्र 47 वर्ष निवासी खुदरीखार तमनार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
जानकारी के मुताबिक 1 अक्टूबर की सुबह सुखमन निषाद पिता स्व. बेडाराम उम्र 47 वर्ष निवासी कुंजेमुरा मवेशी चराने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब ग्रामीणों ने उसकी तलाश की तो आरोपी दशरथ राठिया के घर के पीछे महुआ पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा मिला, जिसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था तथा गले में गमछा लिपटा हुआ था। मृतक के भाई शिवचरण निषाद ने 2 अक्टूबर को थाना तमनार में पुलिस को सूचना दी और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की और एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। पुलिस डॉग ने भी संदेही दशरथ राठिया की ओर इशारा किया।
थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर द्वारा की जा रही जांच में सामने आया कि मृतक सुखमन निषाद का आरोपी दशरथ राठिया से परिचय था, दोनों साथ में नशापान भी करते थे और सब्जी की खेती में साझेदारी कर रहे थे। घटना के संबंध में पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि आपसी विवाद के चलते उसने गमछे से गला घोंटकर सुखमन निषाद की हत्या की। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 226/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया।
हत्या का शीघ्र पटाक्षेप करने में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन और साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, अमरदीप एक्का, शशि भूषण उरांव, डोल नारायण सिदार और संजय नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

