कोर्ट के फैसले से ST/SC एक्ट के नाजायज इस्तेमाल पर लगेगी रोक… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
ग्राम पंचायत में चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पर मारपीट व ST/ SC एक्ट का फर्जी अपराध दर्ज कराने वाली गुड्डी को विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने डेढ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। विदित हो कि ग्राम पंचायत चुनाव में विवाद के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ जातिगत गाली देकर मार पीट करने की झूठी शिकायत किया, जबकि आरोपी तथाकथित दर्ज अपराध के समय मौका ए वारदात पर उपस्थित ही नहीं था। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट की विवेचना के दरमियान शिकायत को झूठा पाए जाने पर न्यायालय में ग्राम प्रधान के खिलाफ दर्ज अपराध के संबंध में खात्मा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ ही प्रार्थीया गुड्डी के खिलाफ़ झूठा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिवाद दायर किया जिस पर विशेष न्यायाधीश ने विचारण उपरांत प्रार्थी महिला को डेढ़ साल कैद की सजा सुनाने के साथ महिला को दी गई राहत राशि वापस लेने का आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा कि सिर्फ रिपोर्ट दर्ज होने मात्र से किसी को सरकारी राहत न दी जाए।
इस संबध में उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि इस फैसले से ST/SC एक्ट को हथियार बनाकर लोगों को प्रताड़ित करने तथा झूठे अपराध दर्ज कराने के मामलों में रोक लगेगी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

