रायगढ़, 30 सितंबर । जूटमिल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बेचने ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 90 हजार रुपये कीमत की चोरी की बाइक बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर सारंगढ़ बस स्टैंड मटन मार्केट जूटमिल के पास दबिश दी। इस दौरान एक युवक को बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाशते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम भावेश चौहान पिता विक्रम चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी बोरोडीपा थाना पुसौर, वर्तमान पता किराया मकान टीवी टावर रोड़ जिला रायगढ़ बताया। आरोपी ने बाइक को 22 सितंबर को कोडातराई स्थित केडिया ट्रेडर्स पेट्रोल पंप के पास से चोरी करना स्वीकार किया।
इस संबंध में प्रार्थी रुकमन कुमार सारथी की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 342/2025 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया था। आरोपी भावेश चौहान के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 1639 बरामद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

