अधिवक्ताओं के चुनाव में धनबल का उपयोग अच्छा संकेत नहीं… अधिवक्ता चितरंजय पटेल
छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद का चुनाव आज चुनाव अधिकारी प्रथम अपर न्यायाधीश प्रशांत शिवहरे के द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें अधिवक्ता संघ शक्ति में पंजीकृत ३१७ मतदाताओं में से कुल २२८ अधिवक्ताओं ने मतदान किया जिसमें प्रदेश भर के १०५ प्रत्याशियों ने राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य हेतु अपनी किस्मत दांव पर लगाया है। राज्य अधिवक्ता परिषद के इस विशिष्ट चुनाव में प्रथम वरीयता के मत हेतु प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के बीच दिन भर जोर आजमाइश चलती रही तथा आम चुनावों की तरह मतदाता अधिवक्ताओं को लुभाने प्रत्याशी एवं समर्थक हर तरह से हथकंडे अपनाते हुए सुबह से लेकर शाम तक जोर आजमाते नजर आ रहे थे और चुनाव आम चुनावों की तरह रोमांचक नजर आ रहा था ।
मतदान अधिकारी के मतदान समाप्ति की घोषणा तक के २२८ मतदाताओं के मतदान के साथ ही १०५ उम्मीदवारों के भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है।
विदित हो कि इस बार परिणाम के लिए अधिवक्ताओं को माननीय उच्च न्यायालय के ३० अक्टूबर की सुनवाई तक इंतजार करना पड़ेगा। मतदान अधिकारी ने फिलहाल, मतपेटी मुहरबंद कर प्रधान जिला न्यायाधीश को प्रेषित किया है जहां से उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार मतगणना के लिए बिलासपुर भेजा जावेगा।
आज शक्ति मतदान केंद्र में स्थानीय प्रत्याशी लीलाधर चंद्रा एवं कमल किशोर पटेल के साथ ही श्रवण चंदेल, पुष्पेंद्र पटेल, प्रभाकर चंदेल, गणेश गुजराल आदि के समर्थक लगातार मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाते नजर आ रहे थे।
इन पलों में उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद का चुनाव में परंपरा से हट कर आम चुनाव की तरह साम दाम दंड_भेद की नीति सुर चढ़ कर बोलते नजर आई जिससे यह चुनाव आने वाले समय और महंगी साबित होगी जो अधिवक्ता हित में अच्छा संकेत नहीं है,क्योंकि धन बल का प्रभाव चुनाव को दूषित करता है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

