सक्ती, 26 सितम्बर 2025 // केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना देश को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल के रूप में उभर रही है। इस योजना का लक्ष्य है प्रत्येक घर को स्वच्छ, नवीकरणीय और किफायती ऊर्जा से जोड़ना, जिससे न केवल बिजली बिलों में बचत हो, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लक्ष्य भी पूरे हों। इसी सोच को साकार करते हुए सक्ती जिले के ग्राम जेठा निवासी और सेवानिवृत प्रधानपाठक राधेश्याम चंद्रा ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल 26 जुलाई 2025 को स्थापित कराया है। चंद्रा ने बताया कि इस पर कुल 1.80 लाख रुपये की लागत आई, जिसमें से 72,000 रुपये उन्होंने स्वयं वहन किए और शेष 1,08,000 रुपये की राशि उन्हें सब्सिडी के रूप में प्राप्त हो चुकी है। उन्होने बताया कि इसमें केंद्र सरकार से 78,000 रुपये तथा राज्य सरकार से 30,000 रुपये की सहायता दी गई। राधेश्याम चंद्रा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को एक जनहितकारी और दूरदर्शी पहल बताते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने बताया कि पहले हर महीने उन्हें 300 से 400 रुपये तक बिजली बिल चुकाना पड़ता था। लेकिन अब सौर ऊर्जा अपनाने के बाद बिजली बिल लगभग समाप्त हो गया है और यह बचत अन्य आवश्यक कार्यों में उपयोग कर पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से उन्हें सिर्फ आर्थिक राहत ही नहीं मिली है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भी अवसर प्राप्त हुआ है। सौर ऊर्जा से घर की जरूरतें पूरी होने के साथ ही प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आती है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। चंद्रा ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने हमें बिजली बिल से मुक्ति दिलाई है और साथ ही हमें प्रकृति के संरक्षण में भागीदार बनाया है। यह वास्तव में हर नागरिक के लिए लाभकारी योजना है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूँ कि वे भी इस योजना का लाभ उठाएँ और अपने घर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएं। अब सक्ती जिले में यह योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है और अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा अपनाकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
बता दे कि इस योजना के तहत उपभोक्ता स्वयं अपने घर की छत पर रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन कर उर्जादाता भी बन सकते हैं। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपना पंजीयन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://pmsuryaghar.gov.in/ एवं पीएम सूर्यघर मोबाइल एप्प , सीएसपीडीसीएल की वेबसाइट अथवा टोल फ्री नम्बर 1912 पर कॉल कर पंजीयन करा सकते है। इस योजना के तहत एक किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर केन्द्र सरकार से 30000 रुपए एवं राज्य सरकार से 15000 रुपए की सब्सिडी मिलती है। इसी तरह दो किलोवाट सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार की तरफ से 60000 रुपए तो राज्य सरकार की तरफ से 30000 रुपए की सब्सिडी और तीन किलोवाट सोलर प्लांट लगाने पर केन्द्र सरकार की तरफ से 78000 रुपए तो राज्य सरकार की तरफ से 30000 रुपए की सब्सिडी मिलती है। इस योजना से न केवल घर-घर रोशनी पहुँचेगी बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा उत्पादन से आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
रायगढ़March 18, 2026ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर
रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा
रायगढ़March 18, 2026नल का जल बना सहारा, राधिका की बदली जिंदगी
आड़ाझर में जल जीवन मिशन से घर-घर पहुंचा पानी
महिलाओं का श्रम हुआ कम, समय का बेहतर उपयोग
स्वच्छ पेयजल से परिवार के स्वास्थ्य में सुधार
हर घर नल जल योजना से गांव में आया सकारात्मक बदलाव
रायगढ़March 18, 2026तंबाकू नियंत्रण को लेकर चलाया गया विशेष अभियान
15 पान ठेलों पर 2450 रुपए की चालानी कार्रवाई

