Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range
रायगढ़, 12 अगस्त 2025 – जूटमिल पुलिस ने क्षेत्र में झगड़ा और विवाद फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखते हुए चार बदमाश प्रवृत्ति के युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को इन युवकों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। विदित हो कि कल जूटमिल पुलिस ने सक्रिय असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर पांच युवकों पर धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस की कार्रवाई कर जेल भेजा गया था ।
पहला मामला कोड़ातराई निवासी परमानंद निषाद (28 वर्ष) से जुड़ा है, जिसके पिता और दादा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि परमानंद आए दिन शराब पीकर मोहल्ले और घर में गाली-गलौज करता है। 10 अगस्त को उसने परिवार के साथ विवाद के दौरान फावड़ा उठा लिया और मारपीट की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन अभद्र व्यवहार जारी रखने पर उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
दूसरा मामला अमलीभौना इंदिरा आवास क्षेत्र का है, जहां मारपीट के एक मामले में जमानत के बाद अनावेदक लल्ला उर्फ विराट चौहान (20 वर्ष), संजय चौहान (22 वर्ष) और सोनू राजपूत (20 वर्ष) ने शिकायतकर्ता रवि चौहान और उसके भाइयों को देख लेने और मारपीट की धमकी दी। सूचना मिलने पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन तीनों के न मानने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अनावेदकों में –
1. परमानंद निषाद पिता कार्तिकराम निषाद, 28 वर्ष, निवासी कोड़ातराई
2. लल्ला उर्फ विराट चौहान पिता लखन लाल चौहान, 20 वर्ष
3. संजय चौहान पिता लखन लाल चौहान, 22 वर्ष
4. सोनू राजपूत पिता शिव सिंह राजपूत, 20 वर्ष – सभी निवासी अमलीभौना इंदिरा आवास क्षेत्र, जूटमिल रायगढ़
सभी को एसडीएम न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

