जांजगीर-चांपा 12 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान 2025‘‘ का आयोजन 02 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में किया जा रहा है। यह अभियान ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर आधारित है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने संबंधित अधिकारियों को सफल आयोजन हेतु दिशा-निर्देश जारी करते हुए आमजन में देशभक्ति की भावना जगाने, हर घर पर तिरंगा फहराने और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह अभियान प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त तथा तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त तक चलेगा।
स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर चल रहे इस अभियान में ग्रामीण अंचलों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश पहुंचाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत मोहगांव में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली से पहले ग्राम पंचायत परिसर और चौक-चौराहों की सफाई कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दीदियों ने की। इसके बाद चौक पर आयोजित बैठक में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने स्वच्छता विषयों पर चर्चा की और गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत बंसुला में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता के संग उत्सव’ के तहत पंचायत भवन, स्कूल भवन और मोहल्लों की सफाई की। स्कूल एवं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिले के विद्यालयों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तिरंगा रंगोली, तिरंगा सेल्फी, ब्लैकबोर्ड सज्जा, दीवार सज्जा और तिरंगा रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स/क्र 03
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026शिवरीनारायण के श्री महावीर भारत गैस संचालक से गैस उपभोक्ता परेशान । संचालक के द्वारा उपभोक्ताओ से की जा रही बदतमीजी बदसुलूकी बदजुबानी एवं दादागिरी ।
जांजगीर चाम्पाMarch 18, 2026कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
आज जनदर्शन में कुल 13 आवेदन हुए प्राप्त
सक्तिMarch 18, 2026कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
जिले के सभी छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए – कलेक्टर
विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

