जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 10/08/25
आरोपी चंडी सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी अवरीद थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा
आरोपी के विरूद्ध धारा 309(2)(6) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
मामले का विवरण
प्रार्थी दुर्गेश सिंह निवासी जगमहंत थाना नवागढ़ द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 07.08.2025 को वह अपने गांव के पहचान साथी से मिलने गया था। रात्रि करीबन 10:30 बजे वापस अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में आरोपी चंडी सिंह और उसके अन्य साथी द्वारा अश्लील गाली गलौज करते हुए मारपीट कर पर्स को लूट लिए पर्स में 2000/₹, ATM, पेन कार्ड, आधार कार्ड रखा था। सामने जेब में रखे 300₹ को लूटने का प्रयास कर रहा था तभी बोधन कश्यप को आता देख वहां से भाग गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 327/25 धारा 309(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी चंडी सिंह को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपी का मेमोरेंडम कथन लिया जाकर लुट के रकम 2000/रुपए और एटीएम कार्ड पैन कार्ड, आधार कार्ड को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

