
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District
9 अगस्त, 2025 रायगढ़ – छत्तीसगढ़- थाना चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी संजू चक्रवर्ती उर्फ बंगाली (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया। जानकारी के अनुसार 3 जुलाई 2025 को छोटे अतरमुड़ा में रहने वाले एक किशोर पर आरोपी और उसके दो नाबालिग साथियों ने हमला किया था। घटना के दिन दोपहर में आरोपी अपने दोस्तों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और उसे बाहर बुलाकर हाथ-मुक्कों और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके गले और हाथ में चोट आई। पीड़ित की मां की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 300/2025 धारा 109, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। अगले दिन दो नाबालिग आरोपियों को पकड़कर उनसे घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर किशोर न्यायालय भेजा गया, जबकि राजू उर्फ बंगाली फरार था।
आरोपी संजू चक्रवर्ती के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, मारपीट और चोरी की संपत्ति रखने जैसे कई मामलों में चालान हो चुका है तथा उसके विरुद्ध समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आज उसे आज मुखबीर सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी संजू वकवर्ती उर्फ बगाली पिता दीपक चक्रवर्ती 22 साल निवासी छोटे अतरमुड़ा जिला पंचायत के पीछे राययगढ़ थाना चकधरनगर जिला रायगढ की पतासाजी और गिरफ्तारी में निरीक्षक अमित शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और आरक्षक जयसिंह की अहम भूमिका रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

