जांजगीर-चाम्पा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज दिनांक 10.08.2025
जिसमें अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के सख्त निर्देश, गंभीर अपराधों एवं महिला संबधी अपराधों के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने पर विशेष फोकस, पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम कम से कम करना, वाहन एक्सीडेंट को दृष्टिगत रखते हुए घुमंतू मवेशियों को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, आगामी गणेश पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते शांति व्यवस्था बनाए रखना सख्त निर्देश
क्राइम मीटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों सहित, जिले के CCTNS आपरेटर आरक्षक भी शामिल हुए
आज दिनांक 10.08.25 को पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के उनके कार्यों की समीक्षा हेतु क्राइम मीटिंग लिया गया जिसमें हर थाना चौकी/ प्रभारियों को बिन्दुवार आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया :-
1. पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम कम से कम करे (थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत यदि दुर्घटना होने की सूचना मिलती है तो तत्काल घटना स्थल पहुंचकर विधिसम्मत कार्यवाही करें।)
2. गंभीर अपराधों एवं महिला संबधी अपराधों के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण का निकाल करने।
3. थाना में लंबित अपराध/चालान, शिकायत, मर्ग का त्वरित निराकरण कर निकाल करना
4. थाना/चौकी क्षेत्र में यदि अवैध शराब/गांजा के बिक्री की सूचना मिलती है तो आरोपियों के विरूद्व त्वरित विधिसम्मत कार्यवाही करना
5. थाना/चौकी क्षेत्रों में शांति ब्यवस्था बनायें रखने हेतु अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना
6. अधिक से अधिक लंबित स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों की तामीली हेतु हर संभव प्रयास कर तामिली/अदम तामिली की जानकारी से माननीय न्यायालय को समय पर अवगत कराना
7. थाना/चौकी क्षेत्र में निवासरत् पूर्व में चोरी/डकैती/लूट के प्रकरण में जो गिरफ्तार हुए हो, वर्तमान में जेल से रिहा हो चुके हो उनके ऊपर निगरानी रखे साथ ही उनसे समय-समय पर पूछताछ किया जावें।
8. चोरी, लूट, डकैती नकबजनी एवं मारपीट, गुंडागर्दी में शामिल आरोपियों का नए निगरानी/गुंडा फाइल में नाम शामिल करना
9. हर गिरफ्तार आरोपियों का फिंगर प्रिंट आवश्यक रूप से लेना
10. वाहन एक्सीडेंट को दृष्टिगत रखते हुए घुमंतू मवेशियों को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने
11. आगामी गणेश पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए समितियों की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश देना।
उपरोक्त मिटिंग में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप, DSP जितेंद्र खूंटे, CSP श्रीमती कविता ठाकुर, SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, SDOP प्रदीप कुमार सोरी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहें।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

