एमसीबी जिले के हजारों श्रमिक होंगे लाभान्वित
रायपुर, 29 मार्च 2025
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आज शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना का शुभारंभ हुआ। इस योजना के तहत संगठित और असंगठित श्रमिकों को मात्र 5 रुपये में गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा यादव ने मनेंद्रगढ़ के सब्जी मंडी क्षेत्र में अन्य सहायता योजना केन्द्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में एसडीएम लिंगराज सिदार, सीएमओ मुक्ता चौहान, जनपद सीईओ वैशाली सिंह, संजय सिंह, श्रम विभाग के अधिकारी मनीष कुमार साहू, कर्मलाल पटेल, रमेश चौधरी, राजकुमार मार्य, संजय लकड़ा, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की स्वच्छता दीदियां, संगठित-असंगठित श्रमिकों समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रम अधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने बताया कि इस योजना का संचालन मेसर्स आर.के. एसोसिएट्स एंड हॉटिलियर्स प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के लगभग 60 हजार श्रमिक इस योजना से लाभान्वित होंगे, जिनमें 22 हजार श्रमिक मनेंद्रगढ़ क्षेत्र से हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा यादव ने कहा कि यह योजना श्रमिक वर्ग के लिए वरदान साबित होगी। मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलने से उन्हें अब भोजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। श्रम अन्न सहायता योजना के तहत श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराने के अलावा श्रम कार्ड पंजीकरण और विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित अन्य योजनाओं में मुख्यमंत्री नोनीबाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना शामिल हैं। नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह योजना हजारों श्रमिकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित करेगी।
श्री संजू यादव ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मात्र 5 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। सरकार श्रमिकों के भोजन के साथ-साथ उनके बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रख रही है। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष लखन श्रीवास्तव ने कहा कि श्रमिक हमारे समाज की रीढ़ हैं, और यह योजना उनके लिए एक महत्वपूर्ण राहत प्रदान करेगी। इस योजना के तहत श्रमिकों को भोजन के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
5958/नसीम


ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

