Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range
रायगढ़, 2 जुलाई 2025- कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के निर्देशन में महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त एवं टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मामले के संबंध में पीड़िता ने कल 1 जुलाई को लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसका पति रोजाना सुबह काम पर जाते हैं और देर शाम घर लौटते हैं। 8 मई 2025 की सुबह जब वह अकेली थी और बाड़ी में काम कर रही थी, उसी दौरान गांव का सागर सिदार वहां आया और उसे खींचते हुए घर के अंदर कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी उसी रात अपने पति को दी थी, लेकिन बेइज्जती, लोकलाज और आरोपी की धमकियों के डर से उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।
30 जून की शाम आरोपी सागर सिदार फिर पीड़िता के घर पहुंचा और पूर्व की घटना को लेकर उसे दोबारा धमकी दी। इससे आहत होकर पीड़िता ने साहस जुटाकर थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी पर अपराध क्रमांक 279/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पीड़िता का कथन दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया। महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी सागर सिदार उर्फ खीरसागर (27 वर्ष) निवासी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पूरे मामले में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के साथ आरक्षक चंद्रेश पांडेय एवं शुभम तिवारी की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रखी है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

