जांजगीर-चाम्पा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज दिनांक 02.07.25
आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, लड़ाई झगड़ा के मामले थाना शिवरीनारायण में दर्ज है
आरोपी अनुराग उर्फ लक्की यादव का थाना शिवरीनारायण के गुंडा बदमाश की सूची में नाम है शामिल
आरोपी स्वनिल यादव का भी अपराधिक रिकॉर्ड, हिस्ट्रीशीट तैयार कर गुंडा बदमाश खोलने की कार्यवाही की जा रही है
दोनो आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी
01. स्वपनिल यादव उम्र 21 साल निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण
2. अनुराग उर्फ लक्की यादव उम्र 24 साल निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण
मामले का विवरण इस प्रकार है कि आहत दिनांक 01.07.2025 को अपने साथी के साथ लोहर्सी चखना दुकान के पास में बैठा था, उसी समय दोनों आरोपियों द्वारा प्रार्थी के पास गये और बोले कि हमे शराब पीना है शराब पीने के लिए पैसा दो जिस पर प्रार्थी द्वारा अपने पास पैसा नही है बोला तो दोनो आरोपी नाराज हो गये और अश्लील गाली गलौच करते हुए, जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी स्वपनिल यादव ने डण्डा से एवं अनुराग ने हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 255/25 धारा 119(1), 296, 351 (3), 115(2), 3(5) bNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वपनिल यादव व अनुराग उर्फ लक्की यादव को उनके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

