Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District
रायगढ़, 25 जून 2025 — पुसौर थाना क्षेत्र में बालिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान पुसौर थाना क्षेत्र के रजनीकांत सारथी (उम्र 33 वर्ष) के रूप में हुई है।
मामले की शिकायत पीड़िता की मां द्वारा पुसौर थाने में की गई। महिला ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2024 में वह अपनी बेटी को दादी के पास छोड़कर काम के सिलसिले में बाहर चली गई थी। करीब एक सप्ताह पहले जब वह वापस लौटी, तो बेटी घर पर नहीं थी। रिश्तेदारों से पता करने पर जानकारी मिली कि लड़की थाना पुसौर क्षेत्र में रह रही है।
जब पीड़िता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह एक रिश्तेदार के घर आई थी। उसने यह भी खुलासा किया कि रजनीकांत सारथी ने उसे शादी का झांसा देकर बहलाया-फुसलाया और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता की मां के आवेदन पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 188/2025 धारा 65(1) BNS, 4,6 Pocso Act के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रजनीकांत सारथी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

