शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित
26 जून को ग्राम रैनपुर एवं महमदपुर में होगा शिविर का आयोजन
जांजगीर-चांपा 25 जून 2025/ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम नवागांव के सामुदायिक भवन में जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं को प्राथमिकता से सुना गया तथा संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया।
शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड (पीएम-जेएवाई), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पीएम-किसान, जनधन खाता, बीमा कवरेज (पीएमजेजेबीवाई/पीएमएसबीवाई), सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार और आजीविका योजनाए (एमजीएनआरईजीए, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा ऋण) महिला एवं बाल कल्याण (पीएमएमव्हीवाय, आईसीडीएस के योजनाओं का लाभ, टीकाकरण) जैसी विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाया गया। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
26 जून को ग्राम रैनपुर एवं महमदपुर में होगा शिविर का आयोजन
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 26 जून को बलौदा विकासखंड के ग्राम रैनपुर नवधा रंगमंच में एवं अकलतरा विकासखंड के ग्राम महमदपुर के ग्राम पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
स/क्र 03

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

