Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Thana Lailunga Raigarh
रायगढ़, 20 जून 2025 — लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में मामूली विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता पर टांगी से हमला कर दिया। घटना 17 जून की रात करीब 9:30 बजे की है जब 26 वर्षीय पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार ने अपने पिता गंभीर साय सिदार पर धारदार टांगी से वार कर उन्हें घायल कर दिया। पिता ने बाइक की चाबी देने से इनकार किया था जिससे नाराज होकर आरोपी ने यह हमला किया। गंभीर रूप से घायल हुए गंभीर साय को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित के मौखिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 118(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। तत्पश्चात पनेश्वर उर्फ पिंटू सिदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक ईगेश्वर यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक सुमित एक्का एवं इलियास केरकेट्टा की प्रमुख भूमिका रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

