Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Thana Kotraroad Raigarh
रायगढ़, 20 जून 2025 — कोतरारोड़ थाना पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की शुरुआत तब हुई जब पीड़ित युवती ने थाना डभरा (जिला सक्ती) में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पवन सिदार, पिता डिग्रीलाल सिदार, निवासी कांटाहरदी से उसकी पहचान करीब चार साल पहले बुआ की शादी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर लगातार बातचीत होती रही और युवक ने उससे शादी का वादा किया।
पीड़िता के मुताबिक 24 सितंबर 2024 को वह रायगढ़ में अपने बुआ के घर आई थी, तब पवन सिदार उसे लेने रायगढ़ पहुंचा और उसे मोटरसाइकिल में अपने घर कांटाहरदी ले गया। वहां उसने शादी का झांसा देकर अपने कमरे में शारीरिक संबंध बनाए और बाद में बुआ के घर छोड़ गया। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अंततः शादी से इनकार कर मोबाइल बंद कर लिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी और डभरा थाना में आवेदन दिया, जहां प्रारंभिक तौर पर बिना नंबरी अपराध दर्ज कर मामला कोतरारोड़ थाना स्थानांतरित किया गया।
कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देशन में महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने अप.क्र. 262/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर युवती का बयान लिया, मेडिकल परीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद टीम ने कांटाहरदी में दबिश देकर 20 वर्षीय आरोपी पवन सिदार को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए न्याय की दिशा में सख्त कदम उठाए हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

