Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Thana Kotraroad Raigarh
रायगढ़, 19 जून 2025 — कोतरारोड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहर में सक्रिय एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार व्यस्क और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹92,000 है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। छानबीन और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरियों की कई वारदातों का खुलासा किया।
ऐसे हुआ खुलासा-
दिनांक 16 जून 2025 को प्रार्थी भीष्म कुमार दिनकर, निवासी किरोड़ीमल नगर, ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14-15 जून की रात उसकी प्लेटिना बाइक (CG 11 AV 2640) चोरी हो गई है। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 266/2025 धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस को सूचना मिली कि कमलेश कर्ष नामक व्यक्ति अपने घर पर दो चोरी की मोटरसाइकिल रखे हुए है और उन्हें बेचने की फिराक में है। त्वरित दबिश देकर पुलिस ने उसे गोरखा पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा।
पूछताछ में बड़ा खुलासा-
कमलेश ने पूछताछ में बताया कि वह साप्ताहिक बाजार में सब्जी ठेला लगाता है और सब्जी बेचने के बहाने साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी करता है, ताकि किसी को शक न हो। उसने अपने साथियों कलम प्रसाद सिदार, दुर्गेश साहू, सूरज पटेल और तीन नाबालिगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, साथ ही ये रात को भी सुन स्थान से बाइक चुराया करते थे। आरोपियों ने बताया कि वे रायगढ़ के अलावा पूंजीपथरा, तमनार आसपास क्षेत्र से चोरी करना बताये हैं।
बरामद मोटरसाइकिलें
1. प्लेटिना CG 11 AV 2640 (चोरी की गई बाइक)
2. पैशन प्रो (बिना नंबर)
3. HF डिलक्स (बिना नंबर)
4. हीरो स्प्लेंडर प्लस (बिना नंबर)
5. होंडा साइन (बिना नंबर)
कुल कीमत-₹92,000
गिरफ्तार आरोपी:
1. कमलेश कर्ष उर्फ मोटू, 40 वर्ष – मूल निवासी नवागढ़, वर्तमान में लाईनपारा किरोड़ीमल नगर
2. दुर्गेश साहू, 24 वर्ष – स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर
3. कलम प्रसाद सिदार, 31 वर्ष – मूल निवासी सूरजपुर, वर्तमान में किरोड़ीमल नगर
4. सूरज पटेल, 20 वर्ष – स्टेशनपारा, किरोड़ीमल नगर
5. तीन नाबालिग – बाल संरक्षण न्यायालय में प्रस्तुत।
प्रकरण में चोरी बाइक खरीदी बिक्री पर साक्ष्य अनुरूप धारा 317(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक राजकुमार पैकरा, संदीप कौशिक, चंद्रेश पांडे, संजय केरकेट्टा, शुभम तिवारी, लोकेश सिदार, दिलीप सिदार, प्रवीण राज, एवं शिवा प्रधान की सक्रिय भूमिका रही।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

