आम आदमी पार्टी सक्ती इकाई द्वारा आज शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विरोध के साथ-साथ 2008 के सेटअप के आधार पर छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में कक्षा वार शिक्षकों की शीघ्र भर्ती की माँग : ईश्वर साहू
आम आदमी पार्टी सक्ती जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में लागू की जा रही नई शिक्षा नीति राज्य की सामाजिक, आर्थिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है। खासतौर पर छत्तीसगढ़ जैसे जनजातीय और ग्रामीण बहुल राज्य में यह नीति व्यावहारिक रूप से लागू करना चुनौतीपूर्ण है और इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विद्यालयों में कक्षा वार शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
एक ही शिक्षक से कई कक्षाओं को पढ़वाने की व्यवस्था से शिक्षण की गुणवत्ता गिर रही है।
नई नीति में स्थानीय भाषाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं की उपेक्षा की गई है, जिससे विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिससे
ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में शिक्षकों की भारी कमी है जिससे नियमित पठन-पाठन बाधित हो रहा है।
ईश्वर साहू ने निम्नलिखित माँगें रखीं:
1. छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति को लागू करने से पूर्व राज्य की जमीनी वास्तविकताओं के आधार पर पुनर्विचार किया जाए।
2. कक्षा वार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए ताकि प्रत्येक कक्षा को विषयानुसार शिक्षक उपलब्ध हो सके।
3. पिछड़े और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी जाए।
4. राज्य स्तर पर शिक्षा नीति को स्थानीय जरूरतों और भाषाई विविधता के अनुरूप ढाला जाए।
ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष टिकेश्वर चंद्रा ने इस मुद्दे को जनहित से जुड़ा बताते हुए सरकार से मांग की है कि वह इस विषय पर गंभीरता से विचार करे और शीघ्र ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करे। चंद्रा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा इस दिशा में जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आम आदमी पार्टी जिला सक्ती जनहित की मुद्दे को लेकर जन आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगी।आज कार्यक्रम जिसमे जिला अध्यक्ष ईश्वर साहू, जिला अध्यक्ष ओबीसी विंग टिकेश्वर चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह बरेठ, जिला सचिव लतेल प्रसाद करीयारे,जिला सचिव मन्नू महंत,महिला विंग शांति सोनवानी,सालिक चंद्रा,तहसील प्रभारी लविस धीरहे,एवम पार्टी के क्रांतिकारी साथी उपस्थित थे
प्रेषक
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सादर सुचनाअर्थ 🙏🏻
आपका स्नेही
ईश्वर साहू
जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी सक्ती
9098620736
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

