




जिलेभर में एक साथ हुई राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 77 ट्रैक्टर, 09 हाईवा सहित कुल 87 वाहन जप्त
जांजगीर-चांपा 18 जून 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जिला टास्क फोर्स द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर सख्त रुख अपनाते हुए आज जिलेभर में एक साथ व्यापक कार्रवाई की गई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खनि अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स टीम द्वारा संचालित इस कार्रवाई में 77 ट्रैक्टर, 09 हाईवा एवं 01 जेसीबी मशीन जप्त की गईं। इस संयुक्त अभियान में उन स्थलों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया जहां पूर्व में अवैध उत्खनन की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही बम्हनीडीह तहसील अंतर्गत 03 ग्रामों में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के लिए बनाये गये मार्गों को अवरुद्ध भी किया गया।
खनि अधिकारी ने कहा कि कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं एवं भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 (5) तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (5) के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
अवैध ईंट भट्ठियों पर कार्रवाई –
तहसील जांजगीर के ग्राम कनई में शासकीय भूमि एवं गौठान क्षेत्र में संचालित अवैध ईंट भट्ठियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 8 अलग-अलग संचालकों द्वारा संचालित 15 अवैध ईंट भट्ठियों से लगभग 4.40 लाख ईंटें जप्त की गईं। तहसील चांपा के ग्राम महुदा (च) के अंतर्गत लगभग 2 लाख ईंट जप्त किया गया। साथ ही तहसील बम्हनीडीह में संचालित 61 अवैध ईंट भट्ठियों पर जप्ती की कार्रवाई की गई।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

