जांजगीर-चांपा 18 जून 2025 / जिला सेनानी सुश्री योग्यता साहू ने बताया कि बिलासपुर संभाग के जिलों में बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में रह रहे बालिकाओं के सुरक्षा व्यवस्था एवं जनरल ड्यूटी हेतु महिला व पुरुष नगर सैनिकों की भर्ती कार्यवाही में शारीरिक दक्षता में पास हुए सभी अभ्यार्थियों का 22 जून 2025 दिन रविवार को लिखित परीक्षा लिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाईट vyapamcg.cgsate.gov.in पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यू.आर.एल. को लिंक से भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। परीक्षा दिवस को अभ्यर्थी लगभग 01 घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र उपस्थित होवें जिससे उनका पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके, और परीक्षा केन्द्र में जाने की अनुमति दी जा सके। उचित होगा की परीक्षार्थी द्वारा अपने परीक्षा केन्द्र की जानकारी पूर्व से ही प्राप्त कर लें, ताकि प्रवेश पर अंकित समय तक अनिवार्य रूप से पहुंच सकें। अंकित समय के बाद परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अभ्यर्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। अभ्यर्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा गया है, यदि किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाइयों होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780, 8269801982 पर प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक संपर्क कर सकते है। परीक्षार्थियों को अपना फोटो युक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/फोटोयुक्त अंकसूची मूल रूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

