थाना – बाराद्वार जिला सक्ती (छग)
अप.क्र.116/2025 धारा – 21 सी, 29 एनडीपीएस एक्ट.
।नाम आरोपी -चूड़ामणि यादव उर्फ़ वासु यादव पिता भेखराम यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम-लारीपानी थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छग)
घटना का विवरण – मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा महोदया द्वारा शान्ति व्यवस्था रखने के मददेनजर रखते हुये अवैध जुआ,सट्टा, शराब, मादक पदार्थ बिक्री व परिवहन करने वाले अपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश था जिसके तारतम्य मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, हरीश यादव जी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरी. लखन लाल पटेल थाना बाराद्वार को मुखबीर से सुचना मिला कि पूर्व मे इसी प्रकरण मे गिरफ्तार शुदा आरोपी रितेश गबेल पिता पुरूषोत्तम गबेल उम्र 26 साल निवासी चैनपुर थाना करतला जिला कोरबा (छग) को सप्लाई करने वाला चूड़ामणि यादव उर्फ़ वासु यादव पिता भेखराम यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम-लारीपानी थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छग) जो उसके साथी रितेश गबेल के पकड़ाने के बाद से अपने निवास व आसपास के क्षेत्रो से फरार था वह अपने निवास आया हुआ हैं मुखबिर कि निशांदेही के आधार पर रेड कारवाही किया गया जो पुलिस आने कि भनक लगने पर आरोपी – चूड़ामणि यादव उर्फ़ वासु यादव भागा रहा था जिसे घेराबंदी कर ग्राम लारीपानी मे पकड़ा गया जिससे पूर्व मे घटित इस प्रकरण के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो पुलिस को भटकाने कि कोशिश करने लगा किन्तु पुलिस द्वारा टीम बनाकर कड़ाई से कड़ी-दर-कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी चूड़ामणि अवैध कोडिन सिरप न्यायिक रिमांड पर चल रहे आरोपी रितेश बघेल को सप्लाई करना स्वीकार किया अपना जो धारा 21 सी, 29 नारकोटिक्स एक्ट का सबुत पाये जाने से आरोेपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान.न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

