मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.06.2025 को मृतक देवव्रत बिंझेकर निवासी ग्राम खुटेरी का शव ग्राम खुटेरी धरम साहू के घर दुकान के सामने मेन रोड किनारे मृत पडे होने की सूचना व प्रार्थी दौलत राम बिंझेकर ग्राम खुटेरी के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर आरोपी सुदामा ठाकुर ग्राम खुटेरी के विरूध्द अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 103, 3(5) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद, श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन तथा श्रीमान राजेश बागडे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही के मार्गदर्शन में थाना रनचिरई प्रभारी राधा बोरकर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सुदामा ठाकुर पिता स्व0 फगुवा राम ठाकुर को हिरासत में लेकर मेमोरण्डम कथन लिया गया, जिसमें दिनांक 10.06.2025 को मृतक देवव्रत बिंझेकर द्वारा मीटिंग में ज्यादा बोलते हो कहकर मारपीट किया गया था, और मृतक द्वारा दिनांक 11.06.2025 को रिपोर्ट करने के कारण घर में आकर जान से मारने की धमकी दिया था, जिसके कारण गुस्से में आकर घर में रखे लकडी के डण्डे और बत्ता जिसमें लोहे का कील लगा था, को पकडकर अपने बेटे भावेश कुमार ठाकुर के साथ उसे मारने के लिये दौडाकर देवव्रत बिंझेकर धरम साहू के घर के सामने मेन रोड में पहुंचा था तब उसके सिर में और शरीर में लकडी के डण्डा और लकडी के बत्ता से मारपीट कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त लकडी के डण्डा और लकडी के बत्ता को विधिवत जप्त किया गया है, प्रकरण के आरोपीगण सुदामा ठाकुर पिता स्व0 फगुवा राम ठाकुर उम्र 50 वर्ष एवं आरोपी भावेश कुमार ठाकुर पिता सुदामा ठाकुर उम्र 18 वर्ष साकिनान ग्राम खुटेरी भट को 24 घंटे के भीतर आज दिनांक 12.06.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिका – उप निरीक्षक राधा बोरकर थाना प्रभारी रनचिरई, स0उ0नि0 अनिल शुक्ला, प्रधान आरक्षक क्र0 1752 संतोष ठाकुर, प्रधान आरक्षक क्र0 379 विजय कुमार साहू, प्रधान आरक्षक क्र0 561 सुनील मंडावी , आरक्षक क्र0 347 दोलेश ठाकुर, आरक्षक क्र0 602 नेमसिंह निषाद, आरक्षक क्र0 471 गौकरण यादव की सराहनीय भूमिका रही।

ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

