जांजगीर-चाम्पा – जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पर पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर ने पत्नी, मां और जीजा से गाली-गलौच कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है. वहीं विधायक साहू ने भी चंद्रशेखर राठौर के खिलाफ मारपीट करने का काउंटर एफआईआर दर्ज कराया है.
चंद्रशेखर राठौर की शिकायत के अनुसार, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के घर के दो एसी के आउटडोर व चिमनी से धुंआ निकलने वाले स्थान को उसकी जमीन तरफ रखा है, जिसे हटाने को कहने के बाद भी नही हटाया था. इस पर 10 जून को बालेश्वर साहू के मकान पर काम करने वाले नौकर को हटाने कहा था.
इस बात की जानकारी मिलते ही जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने गली और फिर घर आकर घर वालों से अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी. वहीं जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की, जिससे उनके गाल और पीठ पर चोट आई है. चंद्रशेखर ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके माता-पिता, उसकी पत्नी और बच्चों को यदि भविष्य मे कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार बालेश्वर साहू होगा.
पड़ोसी की शिकायत पर विधायक के खिलाफ बीएनएस की धारा 329(4), 296, 351(2) और 115 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है. वहीं विधायक बालेश्वर साहू की भी मारपीट की शिकायत पर पड़ोसी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मामले में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से जमीन विवाद को लेकर मारपीट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

