नवजात शिशुओ का नियमित टीकाकरण करने के दिए निर्देश
राजस्व के प्रकरणों को गंभीरता के साथ निराकरण करने के निर्देश
अस्पताल में ड्रेनेज नाली की सफाई और मरम्मत सुनिश्चित करने के सीएमओ को दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा 12 जून 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज अकलतरा विकासखंड अंतर्गत स्व. कुंवर भुवन भास्कर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण के दौरान पाया कि जगह-जगह पर कचरा फैला हुआ है और नालियां जाम हो चुकी है। कलेक्टर ने अस्पताल में ड्रेनेज नाली के बंद होने एवं फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को दो दिन के भीतर मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लेबर रूम में सीपेज की समस्या को लेकर उन्होंने एसडीएम को नगर पालिका अधिकारी से समन्वय कर शीघ्र मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, बच्चों की स्थिति और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र एवं एसडीएम-तहसील कार्यालय अकलतरा का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज निर्माणाधीन अस्पताल भवन एवं ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्याें में किसी भी प्रकार कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी होने की जानकारी एवं चिकित्सकीय सुविधाओं के उपकरण, जरूरत की वस्तुओं की जानकारी की कार्ययोजना बनाकर विभागीय बैठक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लैब में शासन द्वारा निर्धारित सभी टेस्ट प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नेत्र विभाग, पुरुष एवं महिला चिकित्सा कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, पुरुष वार्ड, ड्रेसिंग रूम, दंत चिकित्सा कक्ष, एक्स-रे कक्ष, पैथोलॉजी लैब, आयुष्मान कक्ष एवं दवा वितरण काउंटर का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और नवजात शिशुओं के नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात कलेक्टर महोबे ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती शिशु की माताओं से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को मातृ एवं शिशु पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

