जूटमिल में युवक से मारपीट और लूट: चंद घंटों में चारों बदमाश गिरफ्तार, लूट बाइक-मोबाइल बरामद
लूटपाट करने वालों में दो युवक और दो विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल, लुटेरों को जूटमिल पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Thana Jutmill Raigarh
रायगढ़ – छत्तीसगढ़ 12 जून 2025 — रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट और लूट की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। घटना बुधवार दोपहर की है जब सक्ती जिले के डभरा निवासी यशवंत बैरागी और उसका साथी जीत सिदार रायगढ़ के लेबर कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त के घर आ रहे थे। रास्ता भटकने पर वे जूटमिल दुर्गा चौक की एक गली में चले गए, जहां चार युवकों ने रास्ता रोककर पैसों की मांग की। मना करने पर दोनों से गाली-गलौज कर मारपीट की गई। इसके बाद जीत सिदार को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गये और फिर ट्रांसपोर्ट नगर रोड की ओर ले जाकर सुनसान जगह पर मारपीट करते हुए मोबाइल से 21 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। घटना के बाद आरोपी बाइक और जीत सिदार का मोबाइल भी अपने साथ ले गए।पुलिस ने पीड़ित युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया और प्रार्थी यशवंत बैरागी की शिकायत पर थाना जूटमिल में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 214/2025 धारा 126(2),119(1),309 (6) 140(2),3 (5) बीएनएस के तहत कायम किया गया ।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल चार टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। जल्द ही चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इनमें से दो आरोपी बाल अपचारी पाए गए हैं, जबकि दो युवकों की पहचान मनीष निषाद और लक्ष्मीकांत उर्फ चिंटू यादव के रूप में हुई है। मनीष के पास से लूटी गई बाइक और लक्ष्मीकांत के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
घटना के त्वरित खुलासे में जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी, आरक्षक परमानंद पटेल, बंशी रात्रे और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
1. मनीष निषाद, पिता सत्यनारायण निषाद, उम्र 18 वर्ष, निवासी झोपड़ीपारा कबीर चौक, थाना जूटमिल, रायगढ़।
2. लक्ष्मीकांत उर्फ चिंटू यादव, पिता स्व. प्रमोद यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी झोपड़ीपारा कबीर चौक, थाना जूटमिल, रायगढ़।
3. दो विधि के साथ संघर्षरत बालक
आरोपियों को लूटपाट, अपहरण और ठगी की इस वारदात पर पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात का जल्द ही खुलासा हो गया।
ABOUT EDITOR

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 20, 2026मोबाइल चोरी कर मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सक्तिMarch 19, 2026ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना
रायगढ़March 19, 2026नशा: परिवार और समाज दोनों के लिए हानिकारक
प्रशासन द्वारा नशा पीड़ित व्यक्तियों का सर्वे कर मुख्यधारा में जोड़ने किया जा रहा पहल
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश
नगर निगम रायगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सर्वे शुरू
रायगढ़March 19, 2026तहसील पुसौर में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
सैकड़ों ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन, कई मामलों का मौके पर निराकरण
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ, खिले चेहरे
कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन, अधिकारियों को दिए निर्देश

