बालोद पुलिस को बहुत कम समय में हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में मिली सफलता।
आरोपी – श्रीमती खिलेश्वरी देवांगन पति टूकेन्द्र देवांगन, उम्र-26 वर्ष, साकिन-बघमरा कोष्टापारा वार्ड नं0 12 थाना व जिला-बालोद छ0ग
दिनांक 10.06.2025 को थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघमरा से सूचना मिली कि गीता देवांगन नामक महिला खून से लथपथ घर में पड़ी हुई है जिसपर थाना बालोद के द्वारा तुरंत घटना स्थल पहुंच कर मृतिका के शव एवं मकान का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं घर वालों से और आस पड़ोस से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मृतिका के बहु श्रीमती खिलेश्वरी देवांगन पर बालोद पुलिस को पहली संदेह हुआ जिसको हिरासत में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एवं एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में ,थाना बालोद के द्वारा हत्या की गुत्थी सुलझाने संदेही बहु से बार-बार पूछताछ करने पर मृतिका की बहु खिलेश्वरी देवांगन द्वारा बताया गया कि मेरी सास गीता बाई देवांगन के द्वारा आए दिन बांझ निःसंतान हो ,आज तक बच्चा पैदा नहीं कर सके तुम बोझ हो कहकर ताना मारती थी और अपने पुत्र को मुझे छोड़ने के लिए भड़काती थी, मेरे पति अपनी मां के बातों में आकर आये दिन मुझसे लड़ाई झगडा करता था। दिनांक 10.06.2025 को भी उसी बात को लेकर पुनः झगड़ा कर रही थी तब मुझे बहुत गुस्सा आया । और मैं जान से मारने की नियत से हाथ के पास रखे हसिया से पहले उसके पैर, फिर चेहरा, जहां दिखा वहाँ बार-बार मारने लगी । मेरी सास लेटे-लेटे अपने हाथ से रोकने का प्रयास कर रही थी मैं हसिया से मारते जा रही थी जब मेरी सास मर गई तब मैं कुछ देर वहां बैठकर सोचती रही, उसके बाद मोहल्ले वालों को जाकर बताइ कि मेरी सास खुद को चाकू मार कर बेहोश हो गई है। हसिया से मेरे दाहिने हाथ के अंगूठे के पास छोटी उंगली में चोट आया है।
आरोपी महिला द्वारा घटना करना स्वीकार करने पर थाना बालोद पुलिस के द्वारा विधि पूर्वक गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बालोद, थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पांडे, उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू सहायक उप निरीक्षक देव कुमारी साहू, सूरज साहू , रामप्रसाद गजभिए ,प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम ,हरिश्चंद्र, आरक्षक राहुल , कोकिला, आकाश दुबे, योगेंद्र तमस्कर एवं थाना बालोद की स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा
ABOUT EDITOR

Latest entries
सक्तिMarch 18, 2026श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १४८ वीं महाआरती में श्रिया मनीष दुबे सपरिवार हुई शामिल
महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र … अधिवक्ता चितरंजय पटेल
सक्तिMarch 18, 2026राखड़ डंपिंग का विरोध पड़ा भारी, कांशीगढ़ में किसान के घर घुसकर मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रायगढ़March 17, 2026जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
जिले में 19 मार्च को पुसौर और 20 मार्च को छाल में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
अग्निवीर भर्ती के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा
रायगढ़March 17, 202610वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर, सख्त निर्देश जारी

